फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एचटी लाइन में फॉल्ट से आठ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कस्बे में बुधवार रात करीब 11 बजे एचटी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह फॉल्ट हरे पेड़ से लाइन टकराने के कारण हुआ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी के पास 11 हजार की विद्युत लाइन एक हरे पेड़ से टकराई। इस कारण पूरी रात कस्बे की बिजली गुल रही। करीब 15 हजार की आबादी को अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह सात बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कुल करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मरम्मत के बाद सुबह सात बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें