फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिपाही को छत से फेंकने के आरोपी पिता-पुत्र गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड से मारपीट और सिपाही को छत से फेंकने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कानपुर में भर्ती सिपाही की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र गांव गौरा निवासी सरवन अपने बेट मनीष के साथ पड़ोसी हरिओम और अन्य पड़ोसियों से गाली-गलौज करने के साथ पत्थर फेंक रहे थे। पीड़ित की सूचना पर पीआरवी के चालक होमगार्ड रामचंद्र और सुल्तानपुर जिले के थाना चांदा गांव मनीपुर निवासी आरक्षी कृष्णदेव यादव (30) मौके पर पहुंचे थे। सिपाही और होमगार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पहले सिपाही और होमगार्ड से मारपीट की थी। बाद में सिपाही को छत से नीचे फेंक दिया था। इससे वह गंभीर घायल हो गया था।
कानपुर हैलट में सिपाही का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हैदराबाद चौकी प्रभारी रामऔतार ने संडीला-चकलवंशी मार्ग नहर पुलिया के पास भगाने की फिराक में खड़े आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें