फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मतपेटियों में कैद हुई 1434 प्रत्याशियों की किस्मत...फैसला 13 को

Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने वाले अध्यक्ष पद के 163 और सदस्य के 1271 प्रत्याशियों के लिए जनादेश मतपेटियों में बंद हो गया। मतदाताओं ने किसके सिर जीत का सेहरा बांधा और किसे नकार दिया, इसकी जानकारी अब आगामी 13 मई को होने वाली मतगणना में ही पता चल पाएगा।
जिले में तीन नगर पालिका और 16 पंचायत सीटों के अध्यक्ष पद के लिए 163 और 266 वार्ड सदस्य पर 1271 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। गुरुवार शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांगरूम पहुंचाया गाया। कई निकायों में शाम छह बजे तक मतदाता पहुंचे। समयसीमा के अंदर पहुंचे मतदाताओं के मत डलवाए गए, जिस कारण मतदान में समय लग गया।
विज्ञापन

इसके चलते पोलिंग पार्टियां देर शाम तक केंद्र में मतदान प्रपत्रों का मिलान और उन्हें उच्चाधिकारियों को रिसीव कराने में व्यस्त रहीं। सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में तहसील क्षेत्रों में बनवाए गए स्ट्रांगरूम में रखवाया गया। सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल प्रत्येक स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना के लिए यहां रखी गईं मतपेटियां
-नगर पालिका उन्नाव, गंगाघाट व अचलगंज-डीएसएनपीजी कालेज
-बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी व गंजमुरादाबाद-राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बांगरमऊ -सफीपुर, कुरसठ व ऊगू-महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सफीपुर
-मोहान, हैदराबाद, रसूलाबाद, न्योतनी, औरास व नवाबगंज-कुं. रामभरोसे सिंह महाविद्यालय हसनगंज -बीघापुर व भगवंतनगर-बाबू जयशंकर गया प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय छांछीराईखेड़ा -पुरवा व मौरावां-श्रीठाकुरजी महाराज महाविद्यालय ऊंचगांव किला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें