फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पंप सेट में अंगौछा फंसने से किसान की मौत, फसल की सिंचाई करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 24 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे लालता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में पंपसेट लाकर फसल की सिंचाई कर रहे किसान का अंगौछा पंपसेट में फंस गया। गला कस जाने से उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उम्मरपुर प्रीतम के मजरा पिपरिया खेड़ा निवासी चंद्रिका (65) मंगलवार देर शाम खेत में पंपसेट से खेत में मूंगफली की फसल की सिंचाई कर रहा था।

विज्ञापन

वह पंपसेट देखने के लिए पास में गया तभी गले में पड़ा अंगौछा इंजन के पहिया में फंस गया। उसकी गर्दन कस गई और घटना स्थल पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे लालता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें