फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा को याद किया

Thu, 24 Dec 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाई। इसमें सभी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों से जो कहा है उसे समाज में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। वह कहते थे कि किसान की खुशहाली का रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान खुशहाल होंगे तभी देश खुशहाल होगा। मुख्य महासचिव राकेश सिंह चौहान ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के किसान की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। किसानों के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक स्तर पर सरकार को सोचना चाहिए। इस मौके पर नंद कुमार, अनिल कुमार रावत, राकेश कुमार रावत, आशीष त्रिपाठी, रामबरन सिंह, धर्मेंद्र कुमार रावत, सर्वेश कुमार, राजू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें