फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धान के खेत में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। टेढ़वा बदियाखेड़ा गांव में किसान पानी भरे खेत में पड़ा मिला। परिजन डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने बिजली गिरने से मौत की बात कही। पोस्टमार्टम में गले व नाक में मिट्टी भरने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के टेढ़वा बदियाखेड़ा गांव निवासी राकेश (34) पुत्र महावीर खेती करते थे। बुधवार को वह फसल में पानी लगाने गए थे। देर शाम अचानक हुई बारिश और बिजली गिरने से राकेश खेत में ही गिर पड़े। काफी देर तक पानी भरे खेत में पड़े रहे। आसपास मौजूद लोगों ने राकेश को पड़ा देखा तो परिजनों को बताया। परिजन निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बिजली गिरने से मौत की आशंका जताई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गले और नाक में मिट्टी भरी मिली। मृतक की पत्नी मंजरी देवी डेढ़ माह पहले मायके गई थी, तब से नहीं लौटी। मृतक के चार बच्चों में शिवानी, आर्यन, बाबू और छोटू हैं। बच्चे बाबा और दादी के साथ ही रहते हैं। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि परिजनों ने बिजली गिरने से मौत की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें