फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान के घर लगी आग, 2.5 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन

कोरारीकला गांव निवासी मोनू बकरी पालन के साथ खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह परिवार सहित गेहूं की फसल काटने खेत पर गए थे। घर में छप्पर के नीचे बकरियां बंधी थी। दोपहर को अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई जिससे छप्पर धूं-धूंकर जलने लगा। हालांकि बुझाने से पहले ही आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर के साथ एक लाख रुपये जल गए। पीड़ित किसान ने बताया कि मकान निर्माण कराने के लिए गेहूं बेच कर रुपये रखे थे। ग्राम प्रधान छेदाना के बेटे राधेश्याम ने लेखपाल को सूचना दी। लेखपाल विकास अवस्थी ने बताया कि जानकारी मिली है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया गया। लगभग एक लाख नगदी सहित ढाई लाख के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें