फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में अंतर के लिए परिवार नियोजन जरूरी

Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उद्घघाटन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में परिवार कल्याण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. बीएन श्रीवास्तव ने कहा कि प्लान बनाओ, जिम्मेदारी निभाओ इस थीम पर अमल करना वक्त की पुकार है। सुखी व खुशहाल परिवार वही है जो सीमित परिवार को अपना रहे हैं। नवदंपत्तियों को देर से बच्चा व बच्चों में अंतर रखने के लिए परिवार नियोजन के आधुनिक समयांतर गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने की जरूरत है। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है। सीएचसी, पीएचसी पर नसबंदी कैंप, उपकेंद्र पर नियत दिवस के दौरान सोमवार व गुरुवार को महिलाओं को कापर टी निवेशन व प्रसव के उपरांत महिलाओं को दस वर्ष के लिए पीपीआईयूसीडी की नि:शुल्क गर्भ निरोधक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पखवाडे़ के दौरान जो आशा व स्वास्थ्य कर्मी अधिक नसबंदी व कापर्टी की सेवाएं दिलवाएंगे उन्हें 23 जुलाई को डीएम से सम्मानित कराया जाएगा। यहां सीएमएस पुरुष डा. एसपी चौधरी, एसीएमओ डा. आरके गौतम, नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह व डा. राजेंद्र प्रसाद ने एंबुलेंस सेवा 108 व 102 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी लाल बहादुर यादव, अविरल कुमार श्रीवास्तव, सरदार मनिंदर सिंह, केके शुक्ला, मधुर मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें