उन्नाव। अचलगंज-गंगाघाट मार्ग पर शनिवार रात सांड से टकरा कर बाइक सवार फैक्टरी श्रमिक गंभीर घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया।बीघापुर कोतवाली के केकुलहा बगहा निवासी फैक्टरी श्रमिक आनंद (22) पुत्र फूलचंद्र रावत शनिवार रात बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से लौट रहा था। जगजीवनपुर गांव के पास सड़क पर अचानक सामने आए सांड से टकरा गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां ड़क्टर ने मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर बुला लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)