फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक प्रकरण, दूसरे पक्ष का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक प्रकरण में दूसरे पक्ष के नामित मुख्य आरोपी को दरोगाबाग निवासी इम्तियाज उल्ला को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि फेसबुक प्रकरण को लेकर शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है। एक पक्ष से आरोपी हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक अमित शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद से ही दूसरे पक्ष से नामित किए गए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मां को लेकर हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को भी डीएम कार्यालय के पास कई संगठनों ने धरना सभा की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो अन्य नामितों के खिलाफ कोई सबूत नही मिला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें