फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति से निपटने के लिए हुआ अभ्यास

Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मॉकड्रिल किया। इसके अलावा यात्रियों को भी आपदा के समय बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आपदा प्रबंधन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उच्चाधिकारियाें के निर्देश पर बुधवार को जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से मॉकड्रिल की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर में आपदा की स्थिति में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मॉकड्रिल के दौरान जीआरपी और आरपीएफ बलों ने स्टेशन परिसर में विभिन्न आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास किया। आग लगने, भगदड़ जैसी घटना पर नियंत्रित करने का भी अभ्यास किया गया। जीआरपी एसओ ने बताया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल समय-समय पर की जाती है। ताकि तैयारियों को परखा जा सके और आपसी तालमेल को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने यात्रियों को भी आपदा के समय धैर्य और सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें