फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर पालिका में गंदगी पर ईओ नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका कार्यालय में गंदगी को लेकर ईओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यालय में मसाला थूकने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। पालिका की छत पर बीयर की केन और शराब की बोतलें मिलने पर जांच होगी।
विज्ञापन

शहर की सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही नगर पालिका में ही गंदगी है। परिसर में जगह-जगह पान मसाला की पीक पड़ी रहती है। कूड़ेदान पीक से भरे रहते हैं।
ईओ ओम प्रकाश से स्वच्छता से जुड़े एक संगठन ने इसकी शिकायत की तो उन्होंने निरीक्षण किया। कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि यदि पालिका परिसर में कहीं भी गंदगी मिली तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। पालिका की छत पर बीयर की केन और शराब की बोतलें मिलने पर खुद जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें