फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 24 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। तेज हवा और तकनीकी खराबी के चलते बरौंकी और रानीपुर ग्रंट फीडर से जुड़े 24 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। चहोलिया, महोलिया, भिक्खनपुर गोपालपुर, जटपुर बेल्थरा, गोवापट्टी, हरईपुर, ब्योलीइस्लामाबाद, रोशनाबाद, बेहटामुजावर, अटवा वैक, जोगीकोट आदि गांव रानीपुर ग्रंट और बरौंकी फीडर से संबद्ध हैं। इन गांवों में मंगलवार की सुबह से बिजली नहीं आ रही है। दो दिनों से बिजली न आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव के नीरज त्रिपाठी, लालेश अस्थाना, राजीव श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, दिलीप कनौजिया, जितेंद्र कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, रामनरेश, सुभाष चंद्र, प्रेम कुशवाहा, श्रवण तिवारी आदि ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जेई रामकिशन ने बताया कि तेज हवा के चलते विद्युत लाइन में फाल्ट हो रहा है। बार बार फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें