फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहर की छह घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पीडी नगर उपकेंद्र से छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह शुरू हुआ काम शाम तक चलता रहा। इस दौरान नौ से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शहर के पीडी नगर बिजली उपकेंद्र में अतिरिक्त बिजनेस प्लान योजना के तहत पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की गई।
यह काम सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान गदनखेड़ा, पीडी नगर, इंद्रा नगर, हिरन नगर, एबी नगर, आदर्श नगर, जवाहरखेड़ा, ललऊखेड़ा, सरैंया आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रही।
शाम चार बजे काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि पीडी नगर उपकेंद्र से छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें