फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांड़ के हमले से बिजली मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कस्बे में रंग खेलकर लौट रहे प्राइवेट बिजली मैकेनिक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरायं जामी निवासी राजेंद्र कुमार (40) सोमवार को मोहल्ले में रंग खेलने के लिए गया था। दोपहर बाद वह घर लौट रहा था। कस्बे से परियर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर खड़े सांड़ को उसने हटाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया।
राहगीरों ने राजेंद्र को जैसे-तैसे बचाया और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाल की घटनाओं पर एक नजर
दो फरवरी को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लखपेड़ा चौराहे पर मोहान कस्बा कटरा निवासी संतोष मौर्य (55) की छुट्टा मवेशी के टकराने से मौत हुई थी।
14 फरवरी को शहर के गदनखेड़ा मोहल्ले में सांड़ ने सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी बिट्टन (70) के साथ मोहल्ले के हृदयेश मिश्र की बेटी प्रियंका, सरवन, बिटान, शेखर सहित छह को मारकर घायल किया था। इसमें बिट्टन का आईसीयू में तीन दिन इलाज चला था।
विज्ञापन

16 फरवरी को माखी थानाक्षेत्र के नगवा गांव निवासी भग्गा (70) मवेशी चराने खेत गया था। वहां छुट्टा मवेशी ने उस पर हमला बोल दिया था। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

20 फरवरी को माखी थानाक्षेत्र के विक्रमखेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण (45) सांड़ के हमले से घायल हुए थे। 24 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
28 फरवरी को शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुंदरलाल यादव की सांड़ के पटकने से इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
22 मार्च को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी मेवालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें