फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः बिहार में जज बने शिवांग

विज्ञापन
शिवांग श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के पीतांबर नगर के रहने वाले शिवांग श्रीवास्तव ने बिहार पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। शिवांग ने जज बनकर दिवंगत पिता के सपने को पूरा किया है।
विज्ञापन

बिहार पीसीएस जे का सोमवार शाम रिजल्ट जारी हुआ। इसमें शिवांग श्रीवास्तव का चयन हुआ है। शिवांग के जज बनने की जानकारी पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवांग के पिता विजय किशोर जिला जज के वैयक्तिक सहायक पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। एक साल पहले दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। शिवांग ने बताया कि पिता का सपना था कि वह जज बने। पिता का सपना पूरा करने के लिए वह पिछले दो साल से तैयारी में जुटे थे। अब जाकर सफलता मिली है। घर में मां रागिनी श्रीवास्तव व बड़े भाई गौरांग श्रीवास्तव हैं। भाई लैब टेक्नीशियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें