फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

Mon, 27 Feb 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लोन नदी के पास फूल लादकर जा रहे ई रिक्शा में अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हैं। माखी क्षेत्र के कैथलखेड़ा गांव निवासी शिवलाल लोधी उर्फ सैया लाल (32) खुद का ई रिक्शा चलाता था। रविवार सुबह करीब पांच बजे गांव के ही रामकिशुन (50) और सुरेश (35) के साथ गेंदा के फूल लादकर कानपुर मंडी जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लोन नदी के पास ई रिक्शा में अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने चालक शिवलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्च्चों में दीपक, दीपांशु, शिवांशु बेहाल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें