फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर खराब, 12 घंटे तक यातायात रुक-रुक कर चला

Sat, 13 Jan 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे और लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों के डायवर्जन के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात 12 घंटे रेंगता रहा। इस दौरान वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर गुरुवार की रात एक बजे गिट्टी लदा डंपर खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। सुबह 10 बजे उसे हटाया जा सका तब यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

घना कोहरा होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे, उन्नाव-रायबरेली हाईवे और उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर यातायात 12 घंटे तक रेंगता रहा। रात 10 बजे घना कोहरा छाने के साथ ही भारी वाहनों के डायवर्जन प्वाइंट, दही चौकी के पुरवा रोड मोड़ पर यातायात बाधित हो गया। वाहनों की धीमी रफ्तार और पुरवा की ओर मुड़ने के दौरान लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों की चाल बिगड़ गई। इस दौरान पहले निकलने की होड़ में रात 12 बजे यातायात उलझ गया। ड्यूटी पर मौजूद चार पुलिस जवान जाम खुलवाने में सफल नहीं हो पाए तो दही चौकी से फोर्स पहुंची और डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद यातायात शुरू हुआ। इस दौरान पुरवा मोड़ से आवास विकास बाईपास चौराहा तक चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रहीं।
पुरवा मार्ग पर दही चौकी से बिछिया गांव तक भारी वाहनों की कतारें लगी रहीं। गुरुवार की रात एक बजे दरोगा खेड़ा गांव के पास गिट्टी लेकर लखनऊ जा रहा डंपर खराब हो गया। दो सिपाहियों ने एक ओर के वाहनों को रोक कर बारी-बारी निकलवाते रहे लेकिन इसके बाद भी वाहनों की लाइनें लगी रहीं। शुक्रवार सुबह 10 बजे डंपर रास्ते से हटा और कोहरे का असर कम हुआ तब यातायात सामान्य हो पाया। कोहरे के कारण हाईवे के गदनखेड़ा चौराहा पर भी यातायात रात को प्रभावित रहा। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण वाहन धीमे चल रहे थे। डायवर्जन स्थान पर कुछ देर के लिए वाहन रुक कर निकलते रहे।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भी रेंगे वाहन
गुरुवार रात कोहरे के दौरान उन्नाव-हदोई मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। सबसे ज्यादा परेशानी इस मार्ग पर पड़ने वाली तीन पुलिया पर हुई। इस मार्ग पर थाना गांव से पहले शारदा नहर पुल, चकलवंशी के पास भदनी नदी पुल और सफीपुर कस्बे के पास स्थित गंदा नाले की पुलिया। ट्रक, डंपर, बस जैसे भारी वाहन एक-एक करके ही निकल पाते हैं। कोहरे के दौरान दूर से पुलिया नजर न आने से यहां रातभर जाम लगता रहा।
वाहन खड़े कर सो गए चालक
कोहरा अधिक होने से लखनऊ-कानपुर और उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर कई जगह भारी वाहनों के चालकों ने भोर होने के इंतजार में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर सो गए। इससे यातायात प्रभावित रहा। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र, गदन खेड़ा सहित हाईवे पर स्थित ढाबों के आसपास बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहे।
जाम और हादसे रोकने को लिए हो रहे काम
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि हाईवे पर जाम और हादसे न हों इसके लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कोहरे के कारण यातायात धीमा रहा। बताया कि कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। बताया कि निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। इससे अगले महीने से भारी वाहनों के डायवर्जन में राहत मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें