फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक ने अपनी ही गले में मारी ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शराब की दुकान पर नशे में युवक ने खुद की गर्दन पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी निवासी अजय पाल (30) शेखपुर में किराये पर रहता है। वह दुकान पर काम करता है। शराब का लती होने से उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता है। एक सप्ताह पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पत्नी के घर न लौटने से वह अधिक शराब पीने लगा था। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक शराब की दुकान पर उसने शराब पी और ब्लेड से गर्दन पर वार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि नशे में युवक ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें