औरास। शराब के नशे में युवक ने बड़े भाई के सिर पर ईंट मार दी। घायल को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाक्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव निवासी कल्लू (37) पुत्र श्यामू शनिवार रात 10 बजे घर में लेटा था, तभी छोटा भाई लाखन शराब पीकर आया और श्यामू से गाली गलौज करने लगा। इस पर विवाद बढ़ गया। नशे में धुत लाखन ने श्यामू के सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। खून से लतपथ कल्लू का परिजन सीएचसी में इलाज करा रहे हैं। (संवाद)