फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उफनाया नाला, सदर बाजार में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तेज बारिश से पहले ही शहर के नाले उफना रहे हैं। 26 दिन के अंतराल में सदर बाजार का नाला दूसरी बार उफनाया और बड़ा चौराहा व कचौड़ी गली में गंदा पानी भर गया। लोगों को काफी परेशानी हुई। यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बड़ा चौराहा पर कचौड़ी वाली गली को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर बड़ा नाला है। नाले की सफाई न होने से अक्सर उफना जाता है। रविवार सुबह 10 बजे नाला उफना गया। इससे बड़ा चौराहा, सदर बाजार, धवन रोड और सब्जी मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। मिठाई, नमकीन, सराफा दुकान के लिए मशहूर कचौड़ी वाली गली में भी कई फिट पानी भर गया।
लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ से होकर निकल रहे लोगों में कई के कपड़े खराब हो गए। गंदगी और दुर्गंध से खानपान सामग्री विक्रेताओं का व्यापार भी कई घंटे चौपट रहा। शिकायत पर करीब 11 बजे नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे और जलभराव खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सीवरेज टैंक से पानी को खींचने के बाद किसी तरह पानी निकला और जलभराव खत्म हुआ। दुकानदार राजीव कुमार, शिवम, नितिन, मनोज कुमार, सचिन आदि ने बताया कि अक्सर नाला उफनाने से परेशानी होती है। नगर पालिका में शिकायत की गई लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक रश्मी पुष्कर ने बताया कि कचरा फंसने से पानी नहीं निकल पा रहा था। उसे साफ करा दिया गया है। सदर बाजार में नए नाले का निर्माण चल रहा है। जल्द ही समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें