फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डॉक्टरों पर बाहर की दवाएं लिखने का आरोप

Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26
विज्ञापन

- भाकियू ने सीएमओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर कमीशन के चक्कर में मरीजों को बाजार की दवाएं लिख रहे हैं। इससे गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर सीएमओ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद छह सूत्रीय मांग पत्र सीएमओ को दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष किरण पटेल ने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टर कमीशन के कारण मरीज को बाहरी दवाएं लिख रहे हैं। बताया कि आशा कार्याकर्ता भी कमीशन के चक्कर में जिला महिला अस्पताल से महिलाओं को बहला-फसलाकर निजी हॉस्पिटल में ले जा रही हैं। मंडल अध्यक्ष निधी शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल के आस-पास और जिले में कई मानक विहीन निजी हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं। लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सभी मांगों की जांच करवाकर सीएमओ से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राज श्रीवास्तव, कौशल किशोर, मुरली प्रसाद, पीर मोहम्मद, सागर द्विवेदी, रामलाल, मालती, सरला, कांती आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें