फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवजात के पिता की पुष्टि के लिए आरोपी का लिया डीएनए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किंगजॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की नवजात बच्ची की मौत के बाद पिता की प्रमाणित पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी। पुलिस के साथ पहुंचे डॉक्टर ने जेल में बंद आरोपी का सैंपल लिया।
विज्ञापन

बेहटामुजवार थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने लखनऊ के केजीएमयू में 23 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के 48 घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई थी। गठित डॉक्टर के पैनल ने बच्ची का पोस्टमार्टम न कराकर डीएनए सैंपल के लिए उसका शव विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। बच्ची के पिता की पहचान के लिए जेल में बंद किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी का डीएनए सैंपल मंगलवार की रात डॉक्टर के आने के बाद लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूलसिंह ने बताया कि रात में डॉक्टर आ गए थे। इसलिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें