फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएम एसपी ने जेलों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 27 May 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम एसपी ने जेलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल में बैरकों को निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछी और उनका निराकरण करने का आदेश दिया। जिला जेल की महिला बैरक में नए वॉटर कूलर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा शनिवार की शाम को जिला जेल का मासिक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने मैस में बने खाने की गुणवत्ता को परखा और अस्पताल का निरीक्षण कर बीमार बंदियों से बातचीत की। इसके बाद दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी की। बैरकों को निरीक्षण कर बंदियों से समस्याएं पूछकर उनका निराकरण करने के आदेश दिए। महिला बैरक में लगाए गए नए वॉटर कूलर का शुभारंभ किया। एसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी की और टॉप टेन बंदियों के बारे में जानकारी की। इसके बाद डीएम एसपी ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। वहां भी मैस व अस्पताल का निरीक्षण कर कैदियों से जानकारी की। जेल में मुलाकात के संबंध में जानकारी की। वहां बंद हाईप्रोफाइल कैदियों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी कर बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जेल में अधीक्षक भीमसेन मुकंंद, जेलर अखिलेश कुमार, सेंट्रल जेल के जेलर ब्रदी प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें