फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक और बच्ची में डिप्थीरिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत सहरावां व इसके मजरे उमर्रा, दरियारखेड़ा, नेवाज खेड़ा आदि गांवों में डिप्थीरिया (गला घोंटू) बीमारी से छह बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, गंजमुरादाबाद, सिकंदरपुर सरोसी, अचलगंज आदि ब्लॉकों में मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद रविवार को पुरवा क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर में रामसजीवन की नौ साल की बेटी सलोनी में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई। डॉक्टराें ने सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के मुताबिक अभी तक जिले में 40 बच्चे इसकी चपेट में आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी ब्लॉकों में टीकाकरण और जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें