फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिनेश गौतम फिर बने बसपा के जिलाध्यक्ष

Thu, 05 Dec 2024 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 23- बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन


दिनेश गौतम फिर बने बसपा के जिलाध्यक्ष
उन्नाव। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम को एक बार फिर जिले की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियां बताएं। उन्होंने छह दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ के गोमती स्थित सामाजिक परिवर्तन स्थल पहुंचकर संविधान निर्माता को श्रद्धांजिल अर्पित करने के लिए पहुंचने की अपील की। इस दौरान मंडल क्वार्डिनेटर राजेंद्र गौतम, पूर्व प्रत्याशी अशोक पांडेय, ब्रजकिशोर वर्मा, डॉ.बीपी आनंद्, मूलचंद्र लोधी, राजापाल पटेल, कमल कुशवाहा, मिर्जा रईस बेग आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें