at accident spot people,s gathering
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिजनों ने दोनों को जैसे-तैसे संभाला। परिजनों ने बताया कि मृतका विमलेश के तीन बेटिया हैं इनमें बड़ी बेटी सोनी की शादी हो चुकी है जबकि मोनी व रोजी अविवाहित हैं। वहीं मृतका सुधा के सात बेटे हैं। इसमें आदित्य के अलावा देवेंद्र, अनूप, सचिन,शिवा, करन व अर्जुन हैं। मां के वापस लौटने का इंतजार कर रहे बच्चों को जब यह पता चला कि उनकी मां अब कभी वापस नहीं आएगी तो मानो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतका सुधा के बेटे सचिन, शिव व करन तो बेहोश हो गए। काफी देर बार होश आने के बाद सभी मां के पास जाने की जिद करने लगे। बाद में परिजन बच्चों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन कराए।