फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक सफलता से ही विकास संभव

Fri, 28 Jul 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
minister inagurating - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री गुरुवार को बंथर स्थित केएलसी कांप्लेक्स में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने चर्म इकाइयों को विशेष सुविधाएं देने का मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसमें उद्यमियों को जीएसटी के तहत टैक्स को दस वर्षों के लिए सौ फीसदी वापसी की योजना बनी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड व पूर्वांचल के लिए यह छूट तीन सौ फीसदी तक होगी। इसके अलावा जमीनों में भी रजिस्ट्री शुल्क में पूर्ण माफी की सौगात देने की प्लानिंग है। चर्म निर्यातक इकाई अध्यक्ष अनवारुल अमीन ने बताया कि स्किल इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षित छात्र तीस से चालीस हजार रुपये में उद्योग लगाकर स्वरोजगार कर सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ आईएएस डा. रमेशचंद्र, डा. चंद्रशेखरन, एसडीएम मेधा रूपम, डा. रिजवान, केएलसी निदेशक ओपी पांडेय भी मौजूद रहे। आयोजकों ने औद्योगिक मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मंत्री ने परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें