फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिलाबदर के बाद भी गांव में रह रहा था, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23-जिला बदर अपराधी कमल किशोर यादव। स्रोत पुलिस
विज्ञापन


आरोपी के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज। जिलाबदर होने के बाद भी गांव में छह महीने से घूम रहे आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस को पता तब चला जब उसका मारपीट का वीडियो वायरल हुआ।
थानाक्षेत्र रामबक्सखेड़ा गांव निवासी कमल किशोर यादव को न्यायालय ने कुख्यात अपराधी मानते हुए छह महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया था। उसके बाद भी वह गांव में ही रहता था और अपना आतंक बनाए हुए था। पांच नवंबर को गांव के रमेश पासवान को साथियों के साथ हड़हा जाने वाले मार्ग पर रोककर पीट दिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। छह महीने से आरोपी गांव में था पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होन के बाद पुलिस ने जिला बदर कमलकिशोर यादव, राजेंद्र और निखिल पर प्राथमिकी दर्ज कर, जिला बदर आरोपी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि जिला बदर अपराधी को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें