फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ठंड सीजन के पहले दिन छाया घना कोहरा, रेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। दिसंबर शुरू होने से पहले कोहरे ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सीजन का पहला कोहरा पड़ा। जिससे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गाों पर फर्राटा भरने वाली गाड़ियों में ब्रेक लग गए और हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
यूपीडा ने चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की अपील की। धीरे-धीरे सर्दी दस्तक देने लगी है। सोमवार को आसमान पर बादल छाए रहे। जिससे सर्दी के कारण लोग स्वेटर आदि पहने नजर आए। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आसमान से काले घने बादल छंट गए और मौसम साफ हो गया। जिसके बाद कोहरा गिरने लगा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे कोहरा घना होता गया। यह कोहरा सुबह 11 बजे तक रहा। घने कोहरे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरने वाली गाड़ियों में ब्रेक लग गए जोकि 50 से 60 किमी की रफ्तार से चलती नजर आईं।
कोहरा इतना जबरदस्त था कि 20 मीटर की दूरी तक कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। चालक भी कोई अनहोनी न होने पाए इसलिए गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर गाड़ी चलाते दिखाई दिए।
कोहरा 11 बजे छंटा तो धूप निकली, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। तापमान भी 23 से 25 और 13 से 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, कोहरे के प्रकोप के चलते यूपीडा के उच्चाधिकारियों ने अपने मातहतों को पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा खासतौर पर रात में अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोहरे के चलते यूपीडा और पीआरवी पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा जानवरों के न पहुंचने के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि कोहरे के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर यूपीडा और पीआरवी को अलर्ट कर दिया गया है और झाड़ियों को समाप्त कर छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें