उन्नाव। स्वाइन फ्लू के बाद अब डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को शुक्लागंज निवासी एक 42 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू के कारण युवक का यकृत भी संक्रमित हो गया है। उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिजीशियन कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है। बचाव के लिए मच्छरों को पनपने न दें और पानी जमा न होने दें। तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द इसके मुख्य लक्षण हैं। पांच अगस्त को हिलौली व पुरवा ब्लॉक में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग का अभियान अभी तक प्रभावी नहीं हुआ है। एसीएमओ जयराम सिंह ने बताया कि मच्छरों पर लगाम लगाने के लिए जल्द अभियान शुरू होगा। (संवाद)