उन्नाव। कई दिनों से बीमार दो लोगों की मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 47 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सफीपुर के पालीखेड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी और सिकंदरपुर ब्लाक के परियर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय किसान शामिल हैं। दोनों की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव है। (संवाद)