फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अपहरण की फर्जी कहानी गढ़कर पिता से मांगे 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। ऑनलाइन गेम की लत में फंसे युवक ने पिता को फोन करके खुद के अपहरण की कहानी गढी और 90 हजार रुपये मांगे। पिता ने 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। इसी दौरान पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। युवक पर लत के चलते करीब एक लाख का कर्ज भी हो गया था।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ऑनलाइन गेम में करीब एक लाख रुपये का कर्जदार हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही अपहरण का झूठा नाटक रचा। सोमवार सुबह ही वह बिना बताए घर से चला गया। दोपहर बाद उसने वाहन चालक पिता को दूसरे नंबर से किसी ने फोन किया बेटे के अपहरण और फिरौती के रूप में 90 हजार रुपये मांगे।
इससे परिजन सकते में आ गए और पुलिस को जानकारी दी और बेटे को नुकसान न पहुंचे इसके लिए बताए गए नंबर पर 30 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। उधर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस कर युवक को खोज लिया तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि युवक ने कर्ज चुकाने के लिए झूठा नाटक किया था। साइबर सेल पूरी घटना की जांच के लिए कहा गया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जो रुपये भेजे गए वह किस बैंक खाते में गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें