फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में औंधे मुंह पड़ा मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के नौहाई बुजुर्ग गांव निवासी सतीश कुमार विश्वकर्मा (30) पुत्र बाबू लाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सात माह पूर्व वह गांव आया था। तब से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। तीन वर्ष पूर्व उसका पत्नी नेहा से अलगाव हो गया था। रविवार सुबह गांव के लोगों ने उसका शव घर से 200 मीटर दूर गांव के बाहर पक्की नाली में औंधे मुंह पड़ा देख उसके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बड़े भाई दिलीप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार पानी में डूबने से सतीश की मौत हुई है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें