फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: भतीजी की शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

Mon, 07 Nov 2022 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले के चकलवंशी में भतीजी की शादी का कार्ड देकर रिश्तेदार के यहां से लौट रहे बाइक सवार युवक की लोडर की टक्कर से मौत हो गई। बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अचलगंज के हड़हा निवासी संजय तिवारी (40) के बड़े भाई सुनील (45) की बेटी राधा की 26 नवंबर को शादी है।
विज्ञापन


राधा की शादी का कार्ड बांटने के लिए सुनील और संजय रविवार को माखी के सिधूर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। बाइक संजय चला रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीहा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सुनील की हालत गंभीर देर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संजय खेती के साथ ही वाहन चलाने का भी काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। हादसे के बाद परिवार में शादी का उल्लास मातम में बदल गया। पति की मौत से पत्नी रीता और बच्चों में आर्यन व निर्भय का बुरा हाल है। माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें