फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो दिन से लापता युवक का शव फंदे पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो दिन से लापता बाइक मैकेनिक का शव सई नदी किनारे पेड़ से फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र लक्ष्छीखेड़ा गांव सुनील कुमार लोधी (25) पुत्र रज्जनलाल बाइक मैकेनिक था। उसकी हरौनी थानाक्षेत्र के बेंती गांव में दुकान थी। शराब का लती होने से जो भी कमाता था, उसे नशे में उड़ा देता था। आठ अगस्त की शाम से वह लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर से निकली सई नदी के किनारे चिलवल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। वह छह भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता किसान हैं। बेटे की मौत से मां राजरानी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें