फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- पारिवारिक कलह से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 17 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में गंजमुरादाबाद के रसूलपुर मझिगवां गांव में मंगलवार सुबह युवक का शव एक्सप्रेसवे के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार रुपयों के लेनदेन में हुई पारिवारिक कलह से वह परेशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव जसरापुर के मजरा रसूलपुर मझिगवां निवासी मुकेश कुमार रैदास (25) मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले उसने सात बिसुआ जमीन बांगरमऊ निवासी एक युवक को तीन लाख रुपये में बेची थी। इसके रुपयों को लेकर बड़े भाई व अन्य से विवाद चल रहा था।
घरेलू कलह और रुपये न मिलने से परेशान होकर उसने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर एक्सप्रेसवे के पास पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह सात बजे सोकर उठे बड़े भाई ने मुकेश कुमार को कमरे में न देख तलाश शुरू की तब घटना की जानकारी हुई। बड़े भाई ने बताया कि मुकेश की शादी पांच साल पहले किरन से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की बेटी गुड़िया भी है। शराब का आदी होने से उसकी पत्नी दो साल से मायके में ही रह रही है। पति की मौत सूचना पर पत्नी पहुंची। बेटे की मौत से मां भुलाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें