फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 16 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही-पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा के पास बुधवार देर रात करीब (30) वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव के पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक सफेद बनियान और अंडरवियर पहने है। चेहरे और दोनों हाथ में खरोच के निशान है।दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


फॉलोअप
सड़क हादसे में मृत दूसरे युवक की भी हुई पहचान
सफीपुर। तीन दिन पहले हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ट्रक के पेड़ में टकराने की घटना में मृत दूसरे युवक के शव की भी पहचान हो गई। वह सफीपुर कोतवाली के दरौली गांव निवासी बल्लू उर्फ बलराम रैदास (35) था। वह 12 जून को कानपुर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फतेहपुर गाव के पास इलेक्ट्रिक वेल्डिंग के रॉड लदा ट्रक पेड़ में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को दूसरे मृतक की पहचान उसकी पत्नी सरोजनी और मामा पुतान ने की। मामा ने बताया कि अखबार में प्रकाशित समाचार से जानकारी हुई है। मृतक के तीन बच्चों में आकाश, करन और खुशबू है। सभी बेहाल हैं। कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें