फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोल्हुआपुर के पास बाग में पेड़ पर गमछे से वृद्ध का शव लटकता मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गोल्हुआपुर गांव के पास आलमऊसराय मार्ग पर रविवार दोपहर करीब दो बजे इश्तियाक के आम के बाग में पेड़ की डाल पर गमछे से करीब (70) वर्षीय वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और शव के शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट, लाल सफेद रंग का स्वेटर, कत्थई रंग की पैंट पहने हुए है।
चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान संबंधी कोई कागज भी नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें