फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला युवक का क्षत विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर कुचला होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नवाबगंज चौकी से करीब सौ मीटर दूर हाईवे किनारे युवक का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कपड़ों से पहचान कराने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक भिखारी होने की जानकारी मिली है। वह काफी समय से यहीं टहल रहा था। चर्चा ये भी है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
पहचान मिटाने के लिए सिर और पैर को कुचल दिया गया है। कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें