फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। जोरावरगंज गांव में युवक का शव गांव में बने उसके पुराने घर में फंदे से लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पिता ने मानसिक हालत सही नहीं बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के गांव जोरावरगंज गांव निवासी संजय गुप्ता का बेटा अभिषेक (22) का शव गांव में बने दूसरी घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक का पिता संजय गुप्ता जब घर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह खेत में पत्नी आशा के साथ गेहूं की फसल काटने गया था। दोपहर को बेटा पानी लेकर भी खेत गया था। गुरुवार देर शाम फसल काटकर घर लौटे तब बेटे का शव फंदे से लटका पाया।
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। साथ ही गांव के कुछ युवकों के साथ रहकर उसकी आदतें भी बिगड़ गई थीं। वह इधर उधर न भटके इसलिए कपड़े की दुकान भी खुलवाई थी। लेकिन वह भी नहीं चला पाया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सहित पूरा परिवार बेहाल है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने मानसिक हालत ठीक न होने की बात लिखित में दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें