फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मायके में रह रही महिला का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव करदहा में मायके में रह रही महिला का शव गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर मवई गांव के पास बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

करदहा गांव निवासी रामबिलास की बेटी बिट्टो (32) का विवाह करीब 10 साल पहले संदाना गांव निवासी बिंदादीन के बेटे रंजीत कुमार के साथ हुआ था। पति के शराबी होने से आए दिन दोनों में विवाद होता था। इससे दो सालों से बिट्टो अपने मायके में रह रही थी। उसके साथ दो बेटियां राधिका और आराध्या भी थीं। गुरुवार सुबह उसका फोन पर पति से विवाद हुआ और सुबह 10 बजे वह अकेली ही मवई जाने की बात कहकर निकल पड़ी। दोपहर करीब 1:30 बजे बिट्टो का शव मवई गांव के बजरंगी के ट्यूबवेल के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका के चाचा रामानंद की सूचना पर पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पाए। पति रंजीत लखनऊ में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ करता था। गुरुवार को भी फोन पर बात करने के बाद घर से निकली थी। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें