फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में उतराता मिला शव, ग्रामीणों ने देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के शादीपुर के पास शारदा नहर में शनिवार सुबह एक शव उतराता दिखाई दिया। पुल से गुजर रहे लोगों ने देखा तो भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर कपड़े नहीं थे। उम्र करीब (50) साल थी। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई।
सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक शव आसीवन थानाक्षेत्र में बहकर पहुंच गया। बेहटा मुजावर थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, आसीवन एसओ अनुराग सिंह के अनुसार उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें