फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पलटी कुर्सी लदी डीसीएम, आधा घंटा यातायात प्रभावित

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर जगटापुर गांव के पास डीसीएम पलटने के बाद सड?क पर बिखरी पड़ी कुर्सिया। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह जगटापुर गांव के पास चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे डीसीएम में लदीं कुर्सियां सड़क पर बिखर गईं। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद यूपीडा और पुलिस की टीम ने कुर्सियां सड़क से हटवाईं। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह जगटापुर गांव के पास दिल्ली से कुर्सियां लादकर लखनऊ जा रहे डीसीएम के चालक को झपकी आ गई, इससे डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में शांतिनगर, आगरा निवासी डीसीएम चालक बृजेश कुमार घायल हो गया।
चालक को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद यूपीडा और पुलिस की टीम ने कुर्सियों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।
इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें