फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीसी रोड की साइड पटरी दुरुस्त न होने से हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सूसूमऊ-फतेहपुर चौरासी मार्ग के डामरीकरण के दौरान कस्बे में बनी साढ़े छह सौ मीटर सीसी रोड में ठेकेदार ने साइड पटरी दुरुस्त नहीं की है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग ने कालीमिट्टी दबौली मार्ग पर कस्बा फतेहपुर चौरासी के निरीक्षण भवन के पास से गांव सूसूमऊ तक करीब सात किमी लंबे मार्ग का डामरीकरण कराया है। साथ ही नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में मोहल्ला आजादनगर से मोतीनगर तक करीब साढ़े छह सौ मीटर सीसी रोड बनाई है। हालांकि सीसी रोड की ऊंचाई अधिक व चौड़ाई कम होने से आमने सामने आने वाले चार पहिया वाहनों को निकलना मुश्किल हो रहा है। सीसी रोड के ऊंचे होने से गाड़ी नीचे उतारने के बाद ऊपर चढ़ाने में लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बे के केके दीक्षित, नबी हसन, आनंद राठौर, अनिरुद्ध सिंह आदि ने बताया कि कस्बे में सीसी रोड़ बनने के बाद किनारे पटरी के न बनने से चौपहिया के साथ बाइक सवारों को भी निकलने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत सूसूमऊ के प्रधान देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सूसूमऊ में भी विभाग ने एक किमी सीसी रोड बनाया है। वहां भी रोड की ऊंचाई अधिक होने से आवागमन में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से सीसी रोड के किनारे पटरी बनाने की मांग की है।
-
फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश जायसवाल ने बताया कि कस्बे में यह मार्ग अधिक खराब था। जिसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से मांग की थी। विभाग ने कस्बे में डामरीकरण के साथ सीसी रोड का निर्माण कराया है। सीसी रोड की ऊंचाई अधिक होने एवं दोनों किनारे पर पटरी के अभाव में लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग इस समस्या का निराकरण करा दे तो आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी के अखिलेश मिश्रा (मोनू) ने बताया कि सीसी रोड की चौड़ाई कम होने के साथ जमीन से ऊंचाई अधिक है। इससे चौपहिया व दो पहिया वाहनों को चढ़ाने में टायर में कट लगने के साथ बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है।


कस्बे में बने सीसी मार्ग में पटरी निर्माण का प्रस्ताव शामिल था कि नहीं, इसकी जानकारी की जाएगी। यदि पटरी बननी थी तो ठेकेदार से अब तक न बनाने पर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें