फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिल्ली के बंटी पहलवान बने दंगल केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। चिलौली में कजरी तीज पर हुए दंगल में दिल्ली के बंटी पहलवान ने मथुरा के विनय पहलवान को पटकनी देकर केसरी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार वाकुश व प्रतिनिधि सुधीर बाजपेयी ने फीता काट कर किया। अमानखेड़ा के पहलवान मयंक व बाबूखेड़ा के लाल सिंह के बीच पहली कुश्ती हुई। इसमें मयंक ने लाल सिंह को पटकनी दी। दूसरी कुश्ती में बाबूखेड़ा के पहलवान प्रेम ने कानपुर के साजन पहलवान को हराया। मौरावां के सुमेर ने सचिन को कड़े मुकाबले में पटकनी दी।
हरिद्वार से आए पहलवान अंकित ने बहुराजमऊ के लोहा सिंह को हराकर जीत दर्ज की। हरिद्वार के ही बाबा भगत दास ने नसीरपुर के गोले को चारों खाने चित्त कर धूल चटाई। कानपुर नरवल के राजन पहलवान व बाबूखेड़ा के जितेंद्र पहलवान के बीच हुई कुश्ती में जीत राजन के हाथ लगी। दंगल केसरी के लिए हुई खिताबी भिड़ंत में दिल्ली से आए पहलवान बंटी व मथुरा से आए पहलवान विनय के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। लगभग 40 मिनट तक चली जोर आजमाइश के बीच बंटी ने विनय को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान रामस्वरूप यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक ग्राम प्रधान अनूप बाजपेयी व विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता रविशंकर शुक्ल के अलावा पूर्व सदस्य दिलीप बाजपेई, विमल द्विवेदी, रज्जन तिवारी, परमू बाजपेयी, मुन्नालाल तिवारी, रोहित मिश्रा, राजेश तिवारी, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें