बिछिया ब्लॉक के गांव सोनिक में शुरू हुई शिवमहापुराण के पहले दिन कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संव?
- फोटो : UNNAO
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के गांव सोनिक में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू हो गई।
मथुरा से पधारे पं. हरिहर मुद्गल ने कथा की शुरुआत कराई। बुंदेलखंड रत्न से सम्मानित कथावाचक आचार्य कृष्णकांत महाराज, पं. राहुल कृष्ण बाजपेई व सुभाष ने पहले दिन शिव महापुराण के महत्व की जानकारी दी। कहा की यह कथा सुनने वाले को क्रोध न करने के साथ प्याज, लहसुन व मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। नि:स्वार्थ भाव से कथा सुननी चाहिए। यह कथा सुनने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। कथा का आयोजन सुंदरलाल बाजपेई, ओम शंकर बाजपेई, जय शंकर बाजपेई, दिनेश चंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, राजू मिश्रा द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान मिथिलेश, मोहिनी, आशा, पुष्पा, स्वाति, निशी, प्रीति उपस्थित रहीं।