राम राज्याभिषेक पर आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। राज्याभिषेक होते ही राम की जयकार होने लगी।
रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों ने राम राज्याभिषेक का मंचन किया। रावण का वध हो जाने के बाद भगवान राम विभीषण को लंका का राजा बना देते हैं। सीता को बुलाकर कुशल क्षेम पूछते हैं। हनुमान अयोध्या पहुंच राम के वापस आने का समाचार देते हैं। भरत के आदेश पर पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। देशी घी के दीपक जलाए जाते हैं। पुष्पक विमान से राम, लक्ष्मण और सीता सहित अयोध्या पहुंचते हैं। वहां उनका स्वागत होता है। राम अपनी माताओं सहित अयोध्यावासियों का हालचाल लेते हैं। भरत राम को राजपाठ सौंपते हैं। राम के राज्यभिषेक के साथ ही रामलीला का समापन होता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष पीयूष कुमार शुक्ला, संरक्षक रामनरेश कुशवाहा, अजय तिवारी, आयुष यादव, लाखन सिंह यादव, गोपाल जी, राजेश यादव मौजूद रहे।