फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में लगी आग

विज्ञापन
आग से जलती गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में मंगलवार दोपहर खेतों में लगी आग से गेहूं की 12 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

खुटहा निवासी सुकेश यादव ने बताया कि वह आधार में मोबाइल लिंक कराने लोहचा गया था। वहां उसे खेत में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह पहुंचा, उसकी गेहूं की दो बीघा फसल जल चुकी थी। भाई मुकेश, रिठनई निवासी गोपाल त्रिवेदी, रामखेलावन, रामपाल व रामअचल की 10 बीघा फसल जल गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं है। ग्रामीणों ने फोन पर क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें