फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पुरुष यात्रियों को भगाया, हंगामा

विज्ञापन
पुरुष यात्रियों को हिरासत में लेता रेलवे पुलिस बल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। प्रतापगढ़ इंटरसिटी के महिला कोच में चढ़े पुरुष यात्रियों ने महिलाओं को किनारे कर सीट पर बैठने का प्रयास किया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। महिलाओं ने लामबंद होकर पुरुष यात्रियों को कोच से बाहर खदेड़ दिया। 182 हेल्पलाइन नंबर पर पुरुषों के उत्पात करने की सूचना दर्ज कराई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने घेरेबंदी कर पंद्रह पुरुष यात्रियों को हिरासत में ले लिया। इससे करीब पौन घंटे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल  रहा।
विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रही प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इस दौरान महिला कोच में कुछ पुरुष यात्री चढ़ गए। यह महिलाओं को सीट से हटाने के प्रयास करने लगे। कुछ महिलाओं के विरोध करने पर भी पुरुषों की मनमानी जारी रही। इस दौरान किसी महिला यात्री ने रेलवे के 182 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। कंट्रोल से मैसेज मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा सिपाहियों के साथ ट्रेन के महिला कोच की तरफ दौड़ पड़े। साथ में जीआरपी भी शामिल हो गई। खाकी की भगदड़ से प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। महिला यात्री पुरुषों से लगातार मोर्चा संभाले रहीं। रेलवे पुलिस बल ने कोच की घेरेबंदी कर पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया। इस दौरान करीब पौन घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पंद्रह पुरुष यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लखनऊ कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें